Press "Enter" to skip to content

पांच रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग स्टैंड के आवंटन के लिए इ-नीलामी

पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल ने मुजफ्फरपुर जंक्शन सहित 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग स्टैंड के आवंटन के लिए इ-नीलामी प्रक्रिया की है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन पांचों स्टेशनों में मुजफ्फरपुर जंक्शन के एकल पार्किंग लॉट सबसे अधिक चर्चा में रहा.

जिसमें सबसे उंची बोली 1.44 करोड़ तक पहुंची. यह रिकॉर्ड तोड़ बोली हुई. यहां नये बने कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग के पास पार्किंग स्टैंड आवंटित किया गया है. कुल स्टेशन में मुजफ्फरपुर, खुदीराम बोस पूसा, बेगूसराय, मानसी, महेशखूट शामिल है.

बताया गया कि इस इ-नीलामी के माध्यम से कुल लगभग 1.98 करोड़ का वार्षिक राजस्व सुनिश्चित हुआ है. जो तीन वर्षों की अवधि में लगभग 5.93 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है.

मामले में सीनियर डीसीएम रौशन कुमार ने बताया कि विभाग ने निविदा डालने वालों के लिए प्री-बिड मीटिंग्स का आयोजन किया. जिससे उन्हें प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिली और वे पूरी पारदर्शिता के साथ इसमें शामिल हो सके.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *