Press "Enter" to skip to content

बाल्टी, देकची, टब लेकर लोगों ने सड़क पर उतर कर किया प्रदर्शन

माकपा बहादुरपुर लोकल कमेटी ने जल संकट की समस्या के निदान की मांग को लेकर शुक्रवार को लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य सड़क को मिर्जापुर-देकुली चौक के निकट जाम कर दिया. बाल्टी, देकची, टब आदि लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया.

जाम स्थल पर पीएचइडी के एसडीओ, जूनियर इंजीनियर व थानाध्यक्ष पहुंचे. आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की. अधिकारियों ने जल संकट के निदान के लिए बोरिंग व नया चापाकल लगाने, नल-जल को चालू करने, लीकेज पाइप को अविलंब दुरुस्त करने तथा तत्काल टैंकर से पानी देने का आश्वासन दिया.

टैंकर से पानी देने का काम तत्काल शुरू किया गया. वहीं बहादुरपुर-देकुली पंचायत से लीकेज पाइप की मरम्मति का कार्य भी शुरू हो गया. एसडीओ व जेइ ने बहादुरपुर-देकुली पंचायत का निरीक्षण किया. खराब चापाकलों को अविलंब दुरुस्त करने की दिशा में ठेकेदार एवं मजदूरों को लगाया.

पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि आंदोलन के बाद प्रशासन की नींद खुली. ऐसी विपदा में प्रशासन पूरी तरह से फेल है. नल-जल योजना फेल हो चुकी है.

वहीं लोकल सचिव गणेश महतो ने कहा कि समस्या का निदान आंदोलन से ही संभव है. वहीं पंसस प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, सुशीला देवी, मनोहर शर्मा, विक्रम कुमार, मो. रसूल, मो. कलाम ने भी विचार रखे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *