Press "Enter" to skip to content

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए विशेष कैंप लगे हर पंचायत में

गायघाट सीडीपीओ गोविन्द कुमार ने बीडीओ को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि हर पंचायत में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए विशेष कैंप लगवाया जाये, ताकि आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े लाभार्थियों को निर्बाध रूप से पूरक पोषाहार प्राप्त हो सके.

निदेशक आइसीडीएस ने चेहरा पहचान प्रणाली को एक जुलाई से अनिवार्य कर दिया है. आंगनबाड़ी से जुड़े लाभार्थियों में अधिकांश लाभार्थियों का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से अपडेट नहीं है, जिससे उनका एफआरएस के तहत इ-केवाइसी नहीं हो पा रहा है.

इ-केवाइसी नहीं होने की स्थिति में एफआरएस नहीं हो पायेगा, जिस कारण वे लाभार्थी टीएचआर से वंचित हो जायेंगे. इस कारण गर्भवती, धात्री महिला व तीन साल के छोटे बच्चों को पूरक पोषाहार नहीं मिलने से कुपोषण की समस्या हो सकती है.

वर्तमान में मात्र प्रखंड मुख्यालय पर आधार अपडेट करने का एक ही काउंटर होने से आधार अपडेट लाभार्थियों का नहीं हो पा रहा है. सीडीपीओ गोविन्द कुमार ने बताया कि पंचायतवार आधार अपडेट का कैंप लग जाने से आंगनबाड़ी से जुड़े सभी लाभार्थी अपना मोबाइल अपडेट करा लेंगे.

इस कारण उन्होंने बीडीओ से आग्रह किया है कि एक जुलाई से एफआरएस व इ-केवाइसी की अनिवार्यता को देखते हुए पंचायत स्तर पर आधार कार्ड अपडेट के लिए विशेष शिविर का आयोजन करवाया जाये, ताकि कोई भी लाभार्थी टीएचआर से वंचित नहीं हो सके.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *