Press "Enter" to skip to content

नीतीश कुमार फिर दिल्ली रवाना, सियासी सरगर्मी बढ़ी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर दिल्ली दौरे पर निकले हैं. वे शुक्रवार सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए. महज 12 दिनों के भीतर उनका यह दूसरा दिल्ली दौरा है. बिहार में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होनेवाला है, इससे पहले नीतीश की दिल्ली यात्रा की सियासी गलियारों में चर्चा है.

हालांकि, उनका हालिया दौरा राजनीतिक नहीं है. बताया जा रहा है कि जेडीयू के सीतामढ़ी से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के गृह प्रवेश का कार्यक्रम है, उसमें वे शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का शुक्रवार को दिल्ली में सरकारी आवास में गृह प्रवेश है. इसमें उन्होंने सीएम सह जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया.

नीतीश इस कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली रवाना हो गए. उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद हैं. सीएम नीतीश कुमार बीते मई महीने में भी दो दिन दिल्ली में रहे थे. 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक हुई थी. सीएम नीतीश कुमार उसमें शामिल हुए थे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछली बार 24 मई को ही दिल्ली पहुंच गए थे. इस दिन उनके नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम था, लेकिन वे इस मीटिंग में नहीं गए थे. अब एक बार फिर नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं.

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. वैसे सीएम का यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन चुनावी साल में उनकी राजनीतिक मुलाकातों की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *