Press "Enter" to skip to content

हवस का शिकार बनाकर काट दिया गला

बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है. एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है. इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से शर्मनाक वारदात की खबर सामने आई. जहां, अपराधी ने 11वीं की छात्रा को अपने हवस का शिकार बनाया. घटना जिले के तुर्की थाना की है.

जानकारी के मुताबिक, 26 मई के बाद लगातार इस तरह की यह तीसरी घटना है. इससे पहले कुढ़नी में 9 साल की बच्ची को निशाना बनाया था. उसका दुष्कर्म करने के बाद गला काट दिया था. जिसके बाद आज पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई.

वहीं, दूसरी घटना यह हुई थी कि, एक किशोरी वैशाली से अपने नानी घर आई थी. जिसके बाद उसका शव एक बोरे में मिला था, इस घटना में भी दुष्कर्म को लेकर ही आशंका व्यक्त की गई. लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. इसी बीच आज तीसरी घटना सामने आ गई है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम मुकेश राय है. जो कि 11वीं की छात्रा को बहला-फुसलाकर शनिवार रात को किसी सुनसान जगह ले गया और उसे साथ दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद छात्रा को बाइक से घर के पास लाकर छोड़ दिया. जिसके बाद छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.

इधर, घटना के बाद आरोपी मुकेश फरार हो गया. घर के लोग आरोपित मुकेश राय के दरवाजे पर पूछने गए. जहां, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने जमकर हंगामा और रोड़ेबाजी की. वहीं, घटना की सूचना पर तुर्की पुलिस भी पहुंची. लेकिन, आरोपित के परिवार वालों ने पीड़िता के परिवार वालों को मारपीट कर भगा दिया. जिसके बाद छात्रा को लेकर उसके परिवार वाले महिला थाने पहुंचे. यहां आरोपी मुकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

महिला थानेदार अदिति कुमारी की माने तो, छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई है. उसका कोर्ट में भी बयान कराया जायेगा. आरोपी मुकेश फरार है. पुलिस उसकी छानबीन में जुट गई है. वहीं, एक के बाद एक हो रही इस तरह की घटना के बाद लोगों के बीच आक्रोश कायम हो गया है. पुलिस पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *