मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने देश में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है. पार्टी ने इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है.

इस संबध में रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर महतो ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आठ जून को जिले में एक महारैली आयोजित की जाएगी. इसमें परिसीमन सुधार के मुद्दे पर जोर दिया जाएगा. रामेश्वर महतो ने जनसंख्या के आधार पर लोकसभा सीटों का निर्धारण करने की मांग की.




मौके पर रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, जिला ध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से मौजूद थे.





Be First to Comment