Press "Enter" to skip to content

महिला को 800 और पुरुष को 1600

एलएस कालेज मैदान में पांच मई से होने वाली होमगार्ड भर्ती की तैयारी तेजी से चल रही है। इस बार भर्ती की प्रक्रिया अत्याधुनिक तरीके से ली जाएगी। भर्ती का टेंडर झारखंड से एक एजेंसी को दिया गया है।

अभ्यर्थियों को एक खास तरह का कपड़ा या बेल्ट पहनाया जाएगा। उसमें चिप लगा होगा। इसकी मानिटरिंग एजेंसी के स्पर्ट के पास रहेगा। अभ्यर्थी 1600 मीटर का दौड़ कितनी देर में लगाएंगे, कपड़े में लगे चिप बता देगा।

यह भर्ती केवल मुजफ्फरपुर जिले के अभ्यर्थियों के लिए की गई है। भर्ती के लिए 296 ही पद रखा गया है। लेकिन 17 हजार 319 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इसमें 101 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। होमगार्ड की पूरे राज्य के सभी 38 जिले में एक साथ भर्ती ली जा रही है। 17 दिनों तक यह भर्ती चलेगी।

इसमें पूरे राज्य से 36 ट्रांसजेंडर भर्ती में शामिल होंगे। तैयारी को लेकर होमगार्ड कमांडेंट त्रिलोकीनाथ झा जीजान से लगे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने खेल पदाधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों से बात कर आयोजन में सहयोग करने का आग्रह किया।

16 अप्रैल तक आनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया चली है।अब पांच मई से भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थियों को लांग जम्प, हाइ जंप, गोला फेंक के साथ दौड की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

पुरुष के लिए 1600 मीटर को छह मिनट के अंदर में दौड़ लगाना है। महिला के लिए 800 मीटर की दौड़ पांच मिनट में पूरा करना है। कमांडेंट ने बताया कि 28 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड हो रहा है। अभ्यर्थी अपने सारे कागजात को दुरुस्त कर साथ लाएंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *