Press "Enter" to skip to content

गया : नक्सलियों का तांडव, एक ही परिवार के चार लोगों की फां’सी पर लटका कर ह’त्या

गया : जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के मौनवार गांव में माओवादियों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों की ह’त्या कर दी। चारों को घर के बाहर बने खटाल में फां’सी लगा दी गई। मा’रे गए लोगों में एक ही घर के दो पति और उनकी पत्नियां हैं।

इसके बाद गांव के लोगों में दह’शत फैलाने के इरादे से उन्होंने एक घर को ब’म से उड़ा दिया और मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी। मा’रे गए लोगों में सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं।

घटनास्थल पर माओवादियों ने पर्चा भी चिपकाया है। इसमें लिखा गया है ‘इंसानियत के ह’त्यारे, गद्दारों और विश्वासघातियों को सजा ए मौ’त देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। ये उनके चार साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की ह’त्या का बदला है। आगे भी ऐसी कार्रवाई चलती रहेगी। उन्हें जहर देकर साजिश का शिकार बनाया गया था।’

घटनास्थल पर पर्चा जन मुक्ति छापामार सेना, मध्य जोन झारखंड, भाकपा (माओवादी) के नाम से लगाया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। कोई भी इस विषय मे ज्यादा कुछ बताना नहीं चाह रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही गया मुख्यालय से वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

इस मामले पर एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा, ‘नक्सलियों ने यह कायराना हरकत चुनाव में दबिश दिखाने के लिए की है। ह’त्या उसी जगह हुई है, जहां चार नक्सली एन’काउंटर में मा’रे गए थे। पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है।’

Share This Article
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *