Press "Enter" to skip to content

ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही सरकार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने नरसन्नापेटा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश की जनसंख्या वृद्धि बहुत कम हो रही है. बच्चे देश की संपत्ति हैं, उन्हें उसी रूप में देखा जाना चाहिए ना कि उन्हें बोझ समझना चाहिए.

चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की कि सरकार जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवारों को 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये देगी. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में आयोजित स्वर्ण आंध्र – स्वच्छ आंध्र कार्यक्रम में भाग लिया.

इसके बाद, उन्होंने प्रजा वेदिका सभा में लोगों को संबोधित किया. आंध्र प्रदेश में जन्म दर तेजी से घट रही है, जिसकी वजह से सरकार यहां ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है. आंध्र प्रदेश की सबसे बड़ी चिंता उसकी कुल प्रजनन दर है. समाज में आबादी को स्थिर बनाने के लिए यह जरूरी है कि एक महिला औसतन 2.1 बच्चे को जन्म दे, जबकि आंध्रप्रदेश में यह 1.5 हो गई है.

नई पीढ़ी पुरानी पीढ़ी की जगह नहीं ले पा रही है, जिसकी वजह से समाज में युवाओं की संख्या कम और वृद्धों की अधिक हो गई है. चंद्रबाबू नायडू ने इस स्थिति को बदलने के लिए नई जनसंख्या प्रबंधन नीति लेकर आई है.

Share This Article
More from ANDHRA PRADESHMore posts in ANDHRA PRADESH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *