सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से लोडेड देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है. वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.


महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुअनि इन्द्रदेव प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम विशुनपुर महुआरी रेलवे हाल्ट के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी.



इसी दौरान धोवलिया गांव की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.



















Be First to Comment