Press "Enter" to skip to content

मुंबई जाना है तो दो ट्रेनों के भरोसे की यात्रियों की सफर टिकी

समस्तीपुर से अगर मुंबई जाना है तो दो ट्रेनों के भरोसे की यात्रियों की सफर टिकी है. इसमें पवन एक्सप्रेस और अवध एक्सप्रेस ही मुख्य रूप से रोजाना परिचालन होती है. जबकि बाकी तीन ट्रेन साप्ताहिक रूप से चलती है.

ऐसे में मुंबई जाने के लिए रोजाना इन ट्रेनों के फेरों की बढ़ने की जरूरत है या आपके अतिरिक्त ट्रेन की भी आवश्यकता है. जहां गोरखपुर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल 11 घंटे गोरखपुर में खड़ी रहती है. ऐसे में अगर ट्रेन का विस्तार समस्तीपुर तक हो जाये तो यात्रियों को मुंबई जाने में और भी सुविधा मिलेगी.

पवन एक्सप्रेस जहां छपरा रूट से चलती है वही अवध एक्सप्रेस नरकटियागंज रूट से परिचालित होती है. ऐसे में अलग-अलग रूट पर एक ट्रेन ही चलती है. इसमें यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है.

मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अधिकतर ऐसे यात्री होते हैं जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित होते हैं. पवन एक्सप्रेस में और अवध एक्सप्रेस में मुंबई में इलाज करने वाले मरीजों की संख्या काफी अधिक होती है. ऐसे में अगर एकाएक जरूरत हो जाए तो इन ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलना संभव नहीं है.

16 जून के आंकड़े देखे तो अवध एक्सप्रेस और पवन एक्सप्रेस में सभी श्रेणियां में कंफर्म सीट खत्म है. अधिकतर जगहों पर वेटिंग 50 से ऊपर चल रहा है. ऐसे में एक और ट्रेन की आवश्यकता समस्तीपुर होते हुए मुंबई जाने के लिए यात्रियों को महसूस हो रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *