औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना इलाके के रतवार बिगहा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तालाब किनारे एक झोपड़ी में चल रही शराब की मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार शराब और शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है.


रात दो बजे ओबरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गांव में तालाब के समीप स्थित एक झोपड़ी में शराब का निर्माण और बिक्री किया जा रहा है.



सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित छापेमारी की गई.


छापेमारी के दौरान शराब बनाने वाले लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए. पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब और अन्य सामग्री जब्त कर ली है .


















Be First to Comment