जिले में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिला दी. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. अहियापुर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आई.

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे यानी 30 अप्रैल और 1 मई के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है. साथ ही ठनका गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है.


तेज आंधी और बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री गिरकर 31.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं न्यूनतम तापमान में भी 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है.



अहियापुर समेत कई इलाकों में गिरे ओलों ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है. फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है.


तेज हवाओं के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों और बिजली के तारों पर गिर गईं. इससे कुछ जगहों पर आवागमन और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है.













Be First to Comment