Press "Enter" to skip to content

पुरखा पुरनिया संवाद में याद किये गये समाजसेवक कृष्णनंदन ठाकुर, अजय शर्मा सम्मानित

समाजसेवक कृष्णनंदन ठाकुर की पांचवीं पुण्यतिथि बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर स्थित मालीघाट में मनाई गई। इस अवसर पर सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा पुरखा पुरनिया संवाद सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शांति सेना मुजफ्फरपुर के संयोजक सोनू सरकार की अध्यक्षता में किया गया.

सोनू सरकार ने बताया कि समाजसेवी कृष्णनंदन ठाकुर समाज के लोक नायक थे. उनकी ईमानदारी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं. पुरखा पुरनिया संवाद के माध्यम से हमें अपने पुरखों को याद कर उनसे प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता हैं.

सचिव कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि यादों के जश्न के तहत समाजसेवक कृष्णनंदन ठाकुर की याद और सीख को सहेजने का संकल्प लिया गया तथा नई पीढ़ी से लोक संस्कृति को सहेजने का आह्वान किया गया. बुजुर्गों के ज्ञान और अनुभव का उपयोग राष्ट्रहित में जरूरी है.

परफेक्ट सोलूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि देश समाज में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो अच्छे काम कर दुनियां को अलविदा कह जाते हैं लेकिन देश समाज हमेशा उनके द्वारा किए गए अच्छे काम को याद कर प्रेरणा लेता हैं.

इस अवसर पर नाट्य निर्देशक अजय शर्मा को समाजसेवक कृष्णनंदन ठाकुर सम्मान अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं जननायिका सरला श्रीवास की जीवन यात्रा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया.

संवाद सह सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान की संरक्षक कांता देवी, सरला श्रीवास युवा मंडल के सचिव गोलू कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य राज ठाकुर, मोहम्मद जाकिर हुसैन उर्फ़ मिंटू, समस्तीपुर के अभिनेता गणेश कुमार,महेश्वर पासवान मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन की उपाध्यक्ष सुमन कुमारी ने दिया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *