बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। सीएम सम्राट चौधरी के पास होम, एग्रीकल्चर, हेल्थ, टूरिज्म, आर्ट एंड कल्चर और स्पोर्ट्स समेत 29 डिपार्टमेंट हैं।

जबकि डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को वॉटर रिसोर्स, माइनॉरिटी वेलफेयर, एजुकेशन, हायर एजुकेशन, ट्रांसपोर्ट और रूरल डेवलपमेंट समेत 10 डिपार्टमेंट मिले हैं। डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को एनर्जी और फाइनेंस समेत 8 डिपार्टमेंट।


बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में कार्यों को लटकाने, केवल फाइल बढ़ाने और अनावश्यक पत्राचार की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए तथा काम की गति को दोगुना किया जाए।


मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि राज्य में चल रहे कार्यों का संचालन ठीक ढंग से हो रहा है, लेकिन उनकी गति और तेज करने की आवश्यकता है ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।































Be First to Comment