Press "Enter" to skip to content

भयानक हादसे ने छीन ली तीन भाइयों की जिंदगी

बिहार के कटिहार जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां एक खौफनाक हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों के चिराग बुझा दिए। यहां बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इस घटना में तीनों युवकों की जान चली गई।

यह दुर्घटना जिले के 131ए फोरलेन के रोजितपुर के पास हुई। मृतक की पहचान राहुल उरांव, राजीव उरांव और निकेश उरांव के रुप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे भाई थे। बताया जा रहा है कि मनिहारी से कटिहार की ओर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया है।

हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। सड़क हादसे के बाद महियारपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी तनाव और शोक का माहौल है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *