डालमियानगर थाना क्षेत्र के न्यू गंगौली में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट के मामले में चार नाबालिगों के खिलाफ डालमियानगर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपितों को हिरासत में लेकर विधि विरुद्ध कार्रवाई की है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

पीड़ित ने बताया कि पड़ोस के पुत्र का बर्थडे मनाया जा रहा था, जिसमें कई लोग शामिल थे. इसी दौरान न्यू गंगौली निवासी नंद सिंह के दो नाबालिद पुत्र व अन्य दो लोगों ने पहले विवाद कर दिया, फिर उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आयी हैं.

बताया जाता है कि डांस के दौरान एक नाबालिग का कट्टा लहराने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बर्थडे समारोह का बताया जा रहा है. वहीं कट्टा लहराने वाला नाबालिग बहोरन बिगहा का बताया जा रहा है.



हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है. इस संबंध में एसडीपीओ वन अतुलेश झा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम घायल का अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया.



पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर दो नाबालिगों पर विधि विरुद्ध कार्रवाई की गयी है, जबकि अन्य की खोजबीन जारी है. साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है.

















Be First to Comment