सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्यार कटिहार में एक चौंकाने वाले मोड़ पर खत्म हुआ। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती शादी तक पहुंची, लेकिन मंडप से पहले ही दूल्हे का असली चेहरा सामने आ गया। शादी टूट गई और दूल्हा सीधे जेल पहुंच गया।

कटिहार जिले में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत बेहद नाटकीय रहा। जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर निवासी निकेश कुमार झा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर कटिहार के मनिहारी की एक युवती से हुई थी।



दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ निजी तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए। कुछ महीनों बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 11 फरवरी की तारीख तय हुई।
































Be First to Comment