जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब छात्रावास के एक कमरे में अचानक आग भड़क उठी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते लपटें पास के कमरों तक फैलने लगीं और पूरा हॉस्टल धुएं से भर गया।


धुएं और आग को देख छात्र जान बचाने के लिए कमरों से बाहर भागने लगे। इसी अफरातफरी के दौरान आधा दर्जन छात्र झुलस गए। घायलों में एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।


अन्य घायल छात्रों का इलाज हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुट गए।


पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, हालांकि दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही कॉलेज स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना नुकसान और गंभीर हो सकता था।



















Be First to Comment