जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पटना में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा की अभ्यर्थी की मौत के मामले की प्रारंभिक जांच करने वाले अधिकारी (IO) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

साथ ही, उन्होंने पुलिस से घटना के बाद सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आगे कोई कार्रवाई न करने का आग्रह किया।


प्रशांत किशोर ने 18-वर्षीय मृतका के परिजनों के साथ राजधानी पटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की।


किशोर ने शुक्रवार को जहानाबाद में मृतका के परिवार से मुलाकात कर मामले की पुलिस जांच को लेकर सवाल उठाए थे। नीट की तैयारी कर रही छात्रा को इस महीने की शुरुआत में पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में उसके छात्रावास के कमरे में बेहोश पाया गया।


वह नीट परीक्षा की तैयारी के लिए निजी छात्रावास में रह रही थी। कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके परिवार ने आरोप लगाया कि छात्रा के साथ यौन शोषण हुआ और अधिकारियों पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।


















Be First to Comment