चित्रगुप्त पूजा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी मंदिर में चित्रगुप्त जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

सीएम ने चित्रगुप्त महाराज के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए ट्वीट किया — “चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी मंदिर में चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की तथा राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।”



पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर सहित पूरे राज्य में चित्रगुप्त पूजा (Chitragupt Puja 2025) का उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है और भक्त सुबह से ही पूजा-अर्चना में लीन हैं।



भगवान चित्रगुप्त को न्याय और कर्मों के लेखा-जोखा रखने वाले देव के रूप में पूजा जाता है। बिहार में विशेष रूप से कायस्थ समाज द्वारा यह पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने जीवन में सत्य, न्याय और कर्म के प्रति निष्ठा का संकल्प लेते हैं।
























Be First to Comment