सीवान. रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट की टास्क टीम ने सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 के एफओबी के पास से लावारिस थैले में रखे अंग्रेजी शराब बरामद की.

जब्त शराब की कुल मात्रा 16.890 लीटर और कुल कीमत लगभग 13,260 रूपये आंकी गई है.



आरपीएफ ने शराब को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस सीवान को सौंप दिया.



इस अभियान में उनि अशोक कुमार सिंह, सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय,परमेन्द्र राय,विजय यादव, लक्ष्मण यादव और विनोद वर्मा शामिल रहे.





















Be First to Comment