बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में सिंघिया प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता प्रमुख बिरजू साहू ने की. संचालन बीडीओ विवेक रंजन ने किया.

सदन में मौजूद इन सभी विभागों के पदाधिकारी से सरकार द्वारा प्रखंड के पंचायतों में धरातल पर चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई.



इसमें पूर्व की बैठक के प्रस्तावों की बारी-बारी से समीक्षा की गई. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न विभाग शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, प्रधानमंत्री आवास, कृषि, खाद्यान्न आपूर्ति, बिजली, सांख्यिकी, श्रम, राजस्व, मनरेगा लोहिया स्वच्छता, एमडीएम विभागों की समीक्षा की गई.



सदस्यों ने पदाधिकारी को क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया. उपप्रमुख रिंकू सिंह, मुखिया रामप्रवेश साहु समेत अन्य विभागों के कर्मी मौजूद थे.






















Be First to Comment