Press "Enter" to skip to content

बड़ी वारदात: गार्ड, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर बैंक से करोड़ों की संपत्ति लूट ली

झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर में दिनदहाड़े सात हथियारबंद डकैतों ने एचडीएफसी बैंक में धावा बोलकर करोड़ों रुपये की संपत्ति लूट ली। वारदात को अंजाम देने के दौरान डकैतों ने बैंक के गार्ड, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और विरोध करने वालों के साथ मारपीट भी की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक आकलन में करीब दो से ढाई करोड़ की नकदी और गहनों की लूट सामने आई है। घटना सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की बताई जा रही है। जैसे ही सातों डकैत बैंक में घुसे, उन्होंने हथियार के बल पर सभी को अपने कब्जे में ले लिया। बैंक में मौजूद ग्राहक और कर्मचारी डर के मारे सहम गए। डकैतों ने अलमारी और लॉकर्स से नकद और गहनों को समेटा और फिर सभी को बंद कर मौके से फरार हो गए।

वहीं सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक का ताला खोलकर अंदर फंसे ग्राहकों व कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। देवघर एसपी सौरभ स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और बैंक प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय भी तुरंत सक्रिय हो गया और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

डकैतों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। देवघर के अलावा जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो समेत आसपास के क्षेत्रों में सघन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमाओं पर भी अलर्ट जारी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक प्रबंधन से लूटी गई सटीक राशि और आभूषणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DEOGHARMore posts in DEOGHAR »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from JHARKHANDMore posts in JHARKHAND »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *