बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा का झंडा लगाने, माथे पर टोपी पहनाने और गले में पार्टी का पट्टा डालने का मामला ने तूल पकड़ लिया है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इसे राष्ट्रपिता और देश का अपमान करार दिया है.

पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला भी बोला है. इस बारे में विपक्षी दलों का कहना है कि भाजपा समाज को बांटने और विभाजन की राजनीति कर रही है. वहीं, राजद विधायक मुन्ना यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. इस बारे में उन्होंने कहा है कि शनिवार को कांटी में तेजप्रताप यादव की सभा में थे. इसी दौरान उन्हें खबर मिली कि मीनापुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने गांधी प्रतिमा पर पार्टी का झंडा और पट्टा लगाकर बापू का अपमान किया है.



इसकी जानकारी मिलते ही जब वे स्थल पर पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर वे आश्चर्यचकित हुए. इसके बाद तेज प्रताप यादव ने गंगाजल से प्रतिमा का शुद्धिकरण कर पूजा अर्चना किया. साथ ही वहीं से भाजपा का झंडा हटाकर तिरंगा झंडा लगाया.













































Be First to Comment