बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में मनियारी थाना क्षेत्र के बंगरा वाजिद गांव में चोरों ने मोटर पार्ट्स कारोबारी के बंद घर से लाखों के जेवरात और कीमती सामान की चोरी कर ली. बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी.

सुबह में चोरी होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज की जांच की़ तीन से अधिक बदमाश खंती सहित अन्य औजार लिये हुए थे़ पुलिस अब फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट गयी है.



मुखिया आरिफुर रहमान और पैक्स अध्यक्ष मो. इफ्तेखार आलम ने बताया कि मोटर पार्ट्स कारोबारी मो. शमीम के घर में चोरी की दूसरी घटना है. मो. शमीम का दिल्ली में मोटर पार्ट्स का कारोबार है और वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गये हुए हैं. रिश्तेदारों के अनुसार, चोरों ने लाखों के आभूषण सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया है.



फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. परिवार के सदस्यों के दिल्ली से लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान का सही आंकड़ा मिल पायेगा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जायेगी. पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है.
















Be First to Comment