Press "Enter" to skip to content

बलिया में बड़ी कार्रवाई, झोपड़ी में पहुंची पुलिस तो धंधे का हुआ खुलासा

बलिया स्थानीय पुलिस के द्वारा आईपीएस अधिकारी सह एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व मे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 89.19 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव स्थित वार्ड नंबर 6 निवासी रामानंद यादव के पुत्र दिलीप यादव के घर छापेमारी की गयी. उसकी झोपड़ी में तलाशी लेने पर 89.19 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.

उन्होंने बताया कि बरामद शराब में 180 एमएल का लंदन प्राइस प्रिमियर विस्की 112 पीस, बियर 500 एम एल का 75 पीस, 180 एमएल का रॉयल गोल्ड कप स्मूथ विस्की 151 पीस, 750 एम एल के मैक डाॅवेल विस्की 5 पीस, ब्लेंडर प्राइस 375 एमएल का 3 पीस बरामद किया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर मद्य निषेध की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *