Press "Enter" to skip to content

ट्रक से साइड लेकर बाइक सवार ने घेर लिया आगे से, हथियार दिखाकर लूट लिया

पारू थाना क्षेत्र के चिरैया बाजार के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रक को घेर लिया और चालक व उप चालक को मारपीट कर हथियार के बल पर 35 हजार रुपये लूट लिया.

यह घटना 23 अगस्त की रात की बतायी जा रही है. इस संबंध में थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सह ट्रक मालिक अनिल महतो ने दो बदमाशों को नामजद और दो तीन अज्ञात के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

वहीं थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. ट्रक मालिक अनिल महतो ने बताया कि अपने ट्रक से थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में बालू गिरा कर अपने भाई उपचालक रामबाबू कुमार के साथ घर लौट रहे थे.

जैसे ही चिरैयाबाजार के पास पहुंचे कि ट्रक से साइड लेकर बाइक सवार मंसूरपुर गोठा गांव के संजीत कुमार और रोहित कुमार के अपने दो-तीन साथियों के साथ आगे से घेर लिया.

इसके बाद उसे पीटने लगा. वहीं हथियार का भय दिखाकर 35 हजार रुपये लूट लिया. उसने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी, जिसके बाद पारू सीएचसी में भर्ती कराया गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *