विभूतिपुर. शाहपुर वार्ड संख्या 13 निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. उसकी पहचान शाहपुर निवासी ललित पासवान के 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु पासवान के रूप में हुई है.

हिमांशु राजमिस्त्री के साथ लेबर का काम करता था. सुरौली पंचायत स्थित एक घर में काम करने के दौरान बगल से गुजरे 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया. परिजनों ने उसे पीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.



उसके पिता दिव्यांग हैं. माता ग्रृहिणी है. माता-पिता व भाई सभी रो-रोकर बेसुध हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया रंजीत कुमार महतो ने परिवार से मिलकर ढांढस बढ़ाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया है.


इससे कुछ दिन पूर्व ही विभूतिपुर में बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की भी मौत हो चुकी है.






















Be First to Comment