Press "Enter" to skip to content

बिहार राज्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के आह्वान पर जिला सहकार भवन पर दिया धरना

समस्तीपुर में पांच सूत्री मांगों को लेकर सहकार भवन पर धरना दिया गया. धरना का आयोजन बिहार राज्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ के आह्वान पर किया गया.

धरनार्थियों की मांगों में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया में सुधार, संवर्ग के पदाधिकारियों के विरूद्ध लक्षित कार्रवाई का विरोध, संवर्ग के सभी पदों को अन्य समकक्ष संवर्गों की भांति राजपत्रित घोषित करना एवं सेवा शर्तों में सुधार, बेहतर कार्य निष्पादन के लिये वाहन उपलब्ध कराना आदि हैं.

वहीं, प्रखंड स्तर पर सहकार भवन के तर्ज पर सहकार मंडल का निर्माण, कार्यालय स्थापित कर लिपिकीय कार्यपालक सहायक के पदों पर कर्मी की उपलब्धतता सुनिश्चित करना भी मांगों में शामिल है.

धरना में सभी प्रखंड सहाकारिता प्रसार पदाधिकारी, बिहार राज्य अराजपत्रित महासंघ का जिलामंत्री राजीव रंजन, महासंघ के मुख्य संरक्षक लक्ष्मीकांत झा, भूमि सुधार कर्मचारी महासंघ का महामंत्री रामपुकार झा, संयुक्त मंत्री बिहार राज्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ, राजीव नयन, धीरज कुमार मिश्र, दीपक कुमार, राम कुमार, संदीप कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि शामिल थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *