औराई प्रखंड की आलमपुर सिमरी पंचायत के छोटी सिमरी गांव में पिंकी देवी (27) की मौत लखनदेई नदी में डूबने से हो गयी.

महिला अपने मायके में रह रही थी. नदी में शौच करने के दौरान घटना हुई. पति शाहपुर निवासी मुकेश कुमार है.



ससुराल में विवाद होने के कारण कुछ दिनों से पिंकी देवी अपने मायके छोटी सिमरी में ही रह रही थी. पिता का नाम रघुनाथ साह है. महिला को एक सात वर्ष का लड़का है.



थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. वहीं सीओ गौतम कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी सहायता जल्द दे दी जायेगी.


















Be First to Comment