बिहार में सक्रिय मानसून के साथ-साथ आकाशीय बिजली का कहर भी सामने आने लगा है. गुरुवार को मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के एक खेत में काम कर रहे 11 मजदूरों पर बिजली गिर गई.

घटना के वक्त सभी मजदूर खेत में रोपनी का काम कर रहे थे. अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और मजदूर इसकी चपेट में आ गए. बिजली गिरते ही खेत में अफरा-तफरी मच गई.



अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने तत्काल सभी को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी की स्थिति को सामान्य बताया और सभी को छुट्टी दे दी गई.



हादसे के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम विभाग की ओर से बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी पहले ही जारी थी, इसके बावजूद मजदूर खेतों में काम कर रहे थे. मजदूरी की मजबूरी में वे मौसम की अनदेखी कर काम पर जुटे थे.









































Be First to Comment