Press "Enter" to skip to content

झगड़ा कर रहे थे दो युवक तभी चली गोली तो बच्चा भी हो गया घायल

सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना इलाका स्थित गिरमिसानी गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान हुई फायरिंग में एक बच्चा समेत दो लोगों को गोली लग गई. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना शुक्रवार देर रात की है.

मिली जानकारी के अनुसार घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है. पता चला है कि गोली चलाने वाला युवक शराब के नशे में था.

पुलिस तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फायरिंग में घायल युवकों की पहचान गिरमिसानी वार्ड संख्या 09 निवासी मो. असजद और उसी वार्ड के नसद रजा (13) के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे, तभी अचानक फायरिंग की घटना हुई. गोली किसने चलाई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है. ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी जांच भी शुरू है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़ में आ जाएंगे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *