बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गंगोलिया गांव में रविवार की रात एक अज्ञात वाहन ने वार्ड सदस्य लालबाबू पासवान के पुत्र मंजीत कुमार (14) को रौंद दिया. किशोर की मौत होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मंजीत नौवीं कक्षा का छात्र था. घटना के समय गांव में ही किसी परिचित के घर से लौट रहा था. तभी एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.



वहीं सोमवार की दोपहर मंजीत का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया. इसके बाद ग्रामीणों ने शव का दाह संस्कार कर दिया. परिजनों ने मंगलवार को आवेदन देने की बात कही.



थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.




















Be First to Comment