Press "Enter" to skip to content

लिपस्टिक से दीवार पर लिखा- मां मुझे बचा लो… और

एमपी के भोपाल स्थित बल्लभ नगर क्षेत्र में आज सुबह 5 बजे के लजगभग नव-विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले युवती ने लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा. इसमें तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया. आखिरी में लिखा मां मुझे बचा लो.

पुलिस ने अनुसार प्रियंका बर्मन ने करीब दो माह पहले कीविन नामक युवक से 21 अप्रेल 2025 को लव-मैरिज की थी. पति फ्लैक्स प्रिटिंग का काम करता रहा. प्रिंयक बल्लभ नगर बस्ती में अपने पति कीविन के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थी.

प्रियंका व कीविन की शादी से उसकी सास व नानी सास खुश नहीं थे. दोनों आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों प्रताड़ित करते रहे, ताने देती रही. इस बीच प्रिंयका ने आज सुबह 5 बजे के लगभग  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

आत्महत्या के पहले प्रिंयका ने लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है. इसमें उसने लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार बेला दीदी (किराएदार), मम्मी (सास) व तनु दीदी हैं. इन्हीं लोगों ने मेरा जीना मुहाल कर रखा है. भाई का आरोप है कि बहन की नानी सास व सास ने उसे अधिक प्रताड़ित कर रखा था.

घर में बातचीत के दौरान अकसर वह इस बात का जिक्र करती थी. उसकी सास शादी से खुश नहीं थी. उन्हें लगता था कि अरेंज मैरिज होती तो बेटे को दहेज ज्यादा मिलता. प्रिंयका के आत्महत्या किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है. पुलिस कहना है कि मायके पक्ष के बयान, जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHYA PRADESHMore posts in MADHYA PRADESH »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *