Press "Enter" to skip to content

पति की सहमति से चाची और भतीजे ने शादी रचा ली

जमुई जिले में चाची और भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। इससे समाज और पूरा गांव शर्मसार हो गया है। यहां टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों के सामने चाची और भतीजे ने एक-दूसरे से शादी रचा ली। इतना ही नहीं यह कारनामा पति की मौजूदगी में हुआ है। पति ने दोनों की शादी की इच्छा जताई है।

हालांकि शादी करने के बाद दोनों गांव से फरार हो गए हैं। ग्रामीणों ने दोनों को गांव नहीं आने कि हिदायत भी दी है। दरअसल, महिला आयुषी की शादी 2021 में विशाल के साथ हुई थी। इस दौरान उसे एक पुत्री भी हुई। इसी बीच रिश्ते में भतीजा लगने वाले सचिन का भी घर आना-जाना होता था। करीब दो साल पहले दोनों के बीच धीरे-धीरे बात शुरू हुई और फिर फोन पर भी बातें होने लगीं।

इस दौरान दोनों का प्यार बढ़ता गया। इसकी जानकारी पति व अन्य परिवार वालों को भी हो गई थी। पूरे गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा थी। कई बार परिवार वालों ने दोनों को एक-साथ मिलते हुए पकड़ भी लिया था और फटकार भी लगाई, लेकिन चाची-भतीजे का प्यार और परवान चढ़ता गया।

इसी बीच बीते रविवार को दोनों घर से फरार हो गए। शुक्रवार को दोनों गांव पहुंचे और शादी की इच्छा जताई। उसके बाद पति के सामने पत्नी ने भतीजे से शादी कर ली। पति विशाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी से तंग आ गया था। उसे इस शादी से कोई एतराज नहीं है।

हालांकि टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पति द्वारा आवेदन देकर पत्नी के अपहरण करने की शिकायत की गई थी और आरोप सचिन कुमार नामक युवक पर लगाया गया था। हालांकि मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। दोनों रिश्ते में चाची और भतीजा बताए जाते हैं। दोनों की शादी कर लेने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *