बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल में वहां पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आ रहे थे. पुलिस को देखते ही दोनों गाड़ी लेकर भागने लगे.

दोनों युवकों को भागते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और खदेड़ कर दोनों को दबोच लिया. यह पूरा मामला बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में पारू थाना क्षेत्र का है.



पारू थाना क्षेत्र के पारू-जाफरपुर मुख्य मार्ग के खिखिरिया पुल पर गुरुवार की देर शाम एएसआइ शंकर प्रसाद दलबल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी बीच जाफरपुर की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे तो पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ की.



उसकी पहचान चकभरतपट्टी गांव निवासी मोहम्मद अरमान और पारू गांव निवासी उदय कुमार भक्त के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि पकड़े गये दोनों युवक चोरी की बाइक साथ गिरफ्तार हुआ है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

































Be First to Comment