औराई थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत के बागमती उत्तरी बांध के उसरी बेशी के निकट बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब सात लाख रुपये से भरा बैग, लैपटॉप व मोबाइल की लूट लिया.

भरथुआ गांव निवासी सीएसपी संचालक टुनटुन साह औराई बाजार पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सीएसपी चलता है. प्रत्येक दिन की तरह वह घर से औराई के लिये निकला था. इसी बीच उसरी टोला के करीब एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछा कर धक्का मार कर गिरा दिया.



रुपया से भरा बैग छीनना चाहा मगर देने में आनाकानी करने पर फायरिंग कर दी. टुनटुन साह के दाहिने पैर में गोली लग गई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हरपुर बेशी की ओर भाग गये. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये.



पुलिस भी मौके पर पहुंची. पीड़ित सीएसपी संचालक को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताते हुए उपचार कर दिया. गोली दाहिने पैर के घुटने के समीप लगी है. गोली बाहर निकल चुकी है.


पीड़ित ने बताया कि दोनों अपराधी के पास पिस्टल था. घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.













Be First to Comment