Press "Enter" to skip to content

गंडक में फिसली किशोरी

बिहार राज्य के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में एकादशी स्नान करने गयी एक 13 वर्षीय किशोरी की अचानक पैर फिसलने से वह गंडक नदी में लापता हो गयी.

किशोरी अपने परिवार के साथ गंडक नदी के दीनदयाल नगर घाट पर स्नान करने गयी थी. जिसकी सूचना मिलते ही स्नान करने पहुंचे महिलाओं में हड़कंप मच गया.

स्थानीय लोगों द्वारा गंडक नदी घाट पर लापता किशोरी की तलाश किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 31 निवासी व्यास कुशवाहा की 13 वर्षीय पुत्री भूखली कुमारी कक्षा 8 की छात्रा है. वह मध्य विद्यालय रत्नमाला में पढ़ती थी.

अपने परिजन के साथ गंडक नदी स्नान करने किशोरी का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष एसडीआरएफ टीम के साथ पहुंचे. वहीं स्थानीय तैराक और नाविकों के सहयोग से गंडक नदी में लापता किशोरी की खोजबीन करने में जुटे हुए है. नगर थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी.

Share This Article
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *