Press "Enter" to skip to content

इनके मानदेय के भुगतान पर रोक का आदेश

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी की रोहुआ और अब्दुलनगर उर्फ माधाेपुर पंचायत के कार्यपालक सहायकों पर कार्यों के निष्पादन में लापरवाही बरतने पर मुशहरी बीडीओ ने कार्रवाई की है. बीडीओ पांच से लेकर आठ मई तक के उनके मानदेय के भुगतान काे रोक देने का आदेश दिये हैं.

इसके साथ ही जिला पंचायती राज पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजते हुए कार्रवाई करने की भी अनुशंसा की है. बीडीओ ने बताया कि रोहुआ के कार्यपालक सहायक सरोज कुमार व अब्दुलनगर के मुकेश कुमार को डाॅ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत पंचायतों से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर प्रखंड कल्याण कार्यालय में अपने कार्य के अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की गई थी

लेकिन ये दोनों अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले. पिछले तीन माह से पंचायत में भी इनकी उपस्थिति सही नहीं है. मोबाइल पर संपर्क किया गया तो किसी तरह का जवाब भी नहीं दिया गया.

बीडीओ ने इसे कार्य में रुचि नहीं लेना, मनमाने तरीके से काम करना व वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना बताते हुए मानदेय भुगतान बंद करने का आदेश जारी किया है.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *