भारत- पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार के अररिया से बड़ी खबर सामने आई है। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 दल्लू टोला में दिन- दहाड़े गुरुवार दोपहर तेज आवाज के साथ बम विस्फोट होने से पुलिस के होश उड़ गए हैं।

इस विस्फोट में चौदह साल का बालक बुरी तरह जख्मी हो गया है। बालक के बायां हाथ उड़ गया है। आनन-फानन में बालक को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद समुचित इलाज के लिए उसे अररिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है।



घायल बालक फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 के रहने वाले अलीमुद्दीन का चौदह साल का पुत्र मो. मुनाजिर है। सूचना का बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।



लोगों का कहना है कि बम की आवाज काफी तेज थी। मौके पर मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज दल्लू टोला में दोपहर को स्कूल से आने के बाद घर के पीछे रखे ईंट के पास से बम मिला। जिसे लेकर वह खेलने की कोशिश किया कि उसी क्रम में तेज आवाज के साथ बम विस्फोट हो गया।
















Be First to Comment