उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 55 साल तक देश को कांग्रेस ने लूटा। इसी तरह राजद ने 20 वर्षों तक बिहार को लूटा। नीतीश कुमार के शासन में बिहार तेजी से आगे बढ़ा। मुजफ्फरपुर भी समृद्धि की राह पर बढ़ रहा है।

मुजफ्फरपुर में करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों में भाग लेने आए उप मुख्यमंत्री ने बिहार में महागठबंधन की लगातार हो रही बैठक को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि राजद में साढ़े पांच मुख्यमंत्री हैं।


लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य। पहले वे आपस में तय कर लें कि उनका कौन नेतृत्व करेगा। एनडीए के एक मुख्यमंत्री हैं, नीतीश कुमार। चुनाव में वही एनडीए का नेतृत्व करेंगे।


वहीं, तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में जातीय सर्वे का श्रेय लेने और केंद्र पर दबाव बनाने की बात पर सम्राट ने कहा कि 2019 और 2020 में विधानपरिषद और विधानसभा दोनों में यह प्रस्ताव लाया गया कि बिहार में जातीय सर्वे होगा। उस समय एनडीए की सरकार थी।




Be First to Comment