Press "Enter" to skip to content

बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ी, सीट शेयरिंग का मामला

एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीट शेयरिंग के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से हमारी बात हुई थी कि हमारी पार्टी को दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट दी जाएगी, लेकिन हमें सिर्फ एक लोकसभा का सीट दिया गया।

जीतन राम मांझी ने कहा है कि बहुत जल्द “हम सेना” का गठन किया जाएगा। फिलहाल एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए में हलचल पैदा कर दी है। 

लोकसभा चुनाव के समय जीतन राम मांझी ने सीट बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार पर दवाब डालने की कोशिश की थी। हालांकि उस समय मामला तुरंत शांत हो गया था। लेकिन उसी मुद्दे पर एक बार फिर एनडीए की परेशानी बढ़ गई है। 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *