Press "Enter" to skip to content

इन किसानों की नजर अब कृषि विभाग पर

ग्रामीण इलाकों में खेत में गेहूं की तैयार फसल को आंधी-पानी से काफी नुकसान हुआ है. इसके कारण किसानों के मंसूबों पर पानी फिर गया है.

बुधवार व गुरुवार को तेज आंधी व बारिश से खेतों में लगी व पसरी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है. खेतों में पानी लग गया है.

आसमान में छाए बादल देख किसानों को चिंता सताने लगी है. वहीं दो दिनों की बारिश से खेतों में काफी नमी आ जाने से मक्का, मूंग, आम व लीची फसल को काफी लाभ होगा. इस क्षति से किसानों की नजर अब कृषि विभाग पर टिकी हुई है.

जिले के अधिकांश प्रखंडों में अभी तक गेहूं की फसल तैयार नहीं हो सका है. हनुमाननगर, हायाघाट, सिंहवाड़ा, केवटी, जाले, बहेड़ी, बहादुरपुर प्रखंडों में अगात होने के कारण फसल करीब-करीब तैयार कर लेने की बात कही जा रही है.

वहीं बेनीपुर, बिरौल, गौड़ाबौराम, धनश्यामपुर, अलीनगर, किरतपुर, तारडीह, सदर, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी व मनीगाछी प्रखंड में रबी फसल की खेती पछात होती है. इन प्रखंडों के किसान काफी मायूस हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *