Press "Enter" to skip to content

‘समर अप’ होते ही ‘वाटर डाउन’

गर्मी का मौसम आते ही पानी का लेवल डाउन होने लगा है। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में कई इलाकों में जलस्तर नीचे जाने लगा है।

शहर के कुछ भागों में भी बीते तीन माह में भूजल स्तर में पांच से सात फीट तक गिरावट हुई है। यह स्थिति तब है जब गर्मी ने अभी दस्तक दी है।

भूजल स्तर में जिस हिसाब से गिरावट हो रही आने वाले दो माह में शहर को पेयजल संकट की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा। मापी के बाद भूजल स्तर की जो तस्वीर आई है वह बीते वर्ष मई-जून से भी खराब है।

मिठनपुरा व मोतीझील इलाके में भूजल का स्तर सर्वाधिक 15 से 16 फीट गिरा है। मोतीझील में भूजल स्तर गिरकर 44 फीट व मिठनपुरा में 18 फीट गिरकर 45 फीट पर चला गया है।

शहर के उत्तरी-पूर्वी भाग में बूढ़ी गंडक के किनारे बसे चंदवारा, लकड़ीढाई, बनारस बैंक चौक, जेल चौक, सिकंदरपुर, जूरन छपरा, ब्रह्मपुरा मोहल्लों में भी जलस्तर में पांच से 10 फीट तक की गिरावट हुई है।

राजपूत टोला में जहां भूजल का स्तर हमेशा अच्छी स्थिति में रहता था वहां भी इस बार इसमें आठ से नौ फीट तक की गिरावट हुई है।

हालांकि, नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कहा है कि सख्त कदम उठाए जाएंगे। घर-घर सोख्ता निर्माण के लोगों को प्रेरित किया जाएगा। आरओ प्लांट व वाहन धुलाई सेंटरों पर अंकुश लगाएंगे। पानी की बर्बादी नहीं करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *