Press "Enter" to skip to content

इस चुनाव के लिए वोटर लिस्ट प्रकाशित

जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी है. प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. इसमें कुल 3218 मतदाताओं के नाम शामिल हैं.

बार लाइब्रेरी में 1514 और वकालत खाना में 1704 अधिवक्ताओं के नाम प्रकाशित किए गए हैं. जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव होगा, जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं.

उम्मीदवारों को प्रचार-प्रसार के लिए आठ दिनों का समय मिलेगा. अधिसूचना जारी होते ही संभावित उम्मीदवारों ने अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है.

रिटर्निंग अफसर अधिवक्ता शंभूनाथ प्रसाद सिंह ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. नामांकन 24 और 25 अप्रैल को होगा. मतदान 9 मई को होगा. मतगणना 10 मई को होगी.

17 अप्रैल तक मतदाता सूची में त्रुटि पर शिकायत ली जाएगी. 21 अप्रैल तक मतदाता सूची पर आपत्ति सुनी जाएगी. 22 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *