Press "Enter" to skip to content

पुलिस पर हमला, चार घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ है. महिला वकील सोनी कुमार से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रात करीब साढ़े 10 बजे भीड़ ने हमला बोल दिया.

मझौली गांव में लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. पुलिसकर्मी किसी तरह 3 किलोमीटर तक रिवर्स गियर में गाड़ी बैक कर अपनी जान बचाकर वहां से भागे.

हमले में एक एएसआई समेत 4 लोग घायल हो गए. इस दौरान सैप जवान की राइफल भी छीनने की कोशिश की गई.

पुलिस के अनुसार भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं. पुलिस गाड़ी को घुमा नहीं पाई और मझौली से थाने तक लगभग तीन किलोमीटर तक रिवर्स गियर में ही गाड़ी भगानी पड़ी. दो बाइक सवारों ने पुराने थाना तक वैन को खदेड़ा भी था.

थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि एफआईआर दर्जकर पुलिस पर हमला करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. थाने की टीम महिला वकील की पिटाई कर अस्पताल पहुंचने और उससे मोबाइल छीन लेने की शिकायत पर मझौली गई थी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *