Press "Enter" to skip to content

रुपए लेकर धोखाधड़ी, मचा  हड़कंप

मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड की बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी, कोल्हुआ तथा चकइब्राहिम पंचायत में आवास योजना से जुड़े कामों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसे लेकर कर्मियों और राशि का उठाव कर आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों पर बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।‌ इस वजह से योजना से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए 2017-18 और 2019-20 में राशि का उठाव करने के बावजूद आवास निर्माण नहीं कराने पर आवास सहायक शेखर सुमन ने सरैया थाना में सरकारी राशि का गबन करने और धोखाधड़ी करने के मामले में 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

आवास सहायक ने बहिलवारा रूपनाथ के रहने वाली समुंद्री देवी, नरेश महतो, नगीना देवी, कामिनी देवी, राकेश साह, रीना देवी, रामेश्वर राय, सरिता मल्ली, बहिलवारा भुआल दक्षिणी निवासी रीना देवी, चोचहां की रहने वाली विनीता देवी, बहिलवारा गंगोलिया की रहने वाली रीता देवी, योगेंद्र सहनी और अजीजपुर की रहने वाली ऊषा देवी को आरोपित किया है।

सरकारी राशि के गबन करने, धोखाधड़ी और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *