Press "Enter" to skip to content

घंटों रुकी रही ट्रेन, यात्री हुए हलकान

एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इससे ट्रेन के परिचालन पर असर पड़ा।

दरअसल, बुधवार की देर रात झाझा-जमुई रेलखंड के गिद्धौर-चौरा के बीच ट्रैक्शन तार में अचानक खराबी आने से अप लाइन का परिचालन पांच घंटे के लिए ठप हो गया। इसकी वजह से रेलवे के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक में अफरा-तफरी मच गई।

पंजाब मेल एक्सप्रेस गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। झाझा स्टेशन पर 13185 गंगासागर एक्सप्रेस एवं 12333 विभूति एक्सप्रेस लगभग पांच घंटा तक खड़ी रही। इस दौरान रेल यात्री हलकान रहे।

रेलवे पदाधिकारी ट्रैक्शन तार की खामियों को खोजने में लगे रहे। बताया जाता है कि रात करीब 12:30 बजे झाझा स्टेशन के अप लाइन से 13007 अप पंजाब मेल एक्सप्रेस को सिग्नल दिया गया।

ट्रेन झाझा से खुल गई। इस बीच झाझा और जमुई की ओर से पावर का चार्ज हुआ, लेकिन गिद्धौर स्टेशन में ट्रेक्शन तार में पवार चार्ज नहीं हुआ।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *