Press "Enter" to skip to content

इसलिए सैलानियों के चेहरे पर था अपनों को खोने का दर्द

भंते नंदाशेना के नेतृत्व में म्यांमार से आये 63 सैलानियों का दल सरैया प्रखंड के बखरा स्थित म्यांमार बौद्ध मंदिर में पहुंचा। सैलानियों ने म्यांमार एवं थाईलैंड में आये भयंकर भूकंप में मारे गये लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पूजा की गयी़।

भंते नंदाशेना ने बताया कि विगत सात दिनों से हमलोग भारत की यात्रा पर हैं। इसी क्रम में हम लोग कल रात को वैशाली भ्रमण को पहुंचे हैं। वैशाली पहुंचने पर ही म्यांमार एवं थाईलैंड में आये भयंकर भूकंप में काफी लोगों के मरने की सूचना मिली।

फोन से संपर्क करने पर भूकंप में हमारे जानने वाले काफी लोगों की भी मौत हो गयी है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हमने पूजा-अर्चना की है। भारत भ्रमण पर आये म्यांमार के सैलानियों के चेहरे पर अपनों के खोने का दर्द दिखा़।

म्यांमार बौद्ध मंदिर के संयोजक सुजीत कुमार से बातचीत में सैलानियों ने बताया कि हमारी यात्रा यहां से कुशीनगर और लुंबिनी की थी।

हमारे देश में भयंकर भूकंप के कारण हमने अपनों को खो दिया है। इस कारण हमलोग अपनी यात्रा वैशाली में ही समाप्त कर पुनः बोधगया के रास्ते रंगून को प्रस्थान कर जाएंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *